Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा के भट्टी साईं स्थित लाल बिल्डिंग के सामने एक गहरे सेफ्टी टैंक में गिरा बैल करीब दो दिनों से फंसा हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया राजा तिर्की ने बजरंग दल के व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी सूचना साझा की, जिसके बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बैल को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई। काफी देर तक चले कड़े प्रयास और मशक्कत के बाद बैल को सकुशल सेफ्टी टैंक से बाहर निकाल लिया गया।
बाहर निकलते ही बैल सुरक्षित स्थान की ओर चला गया, जिससे मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस रेस्क्यू अभियान में पूर्व मुखिया राजा तिर्की, राजा, कुना, राजेश, शशिकांत, राजा चौरसिया, बंटी और बबलू सहित कई स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने सभी रेस्क्यू टीम के सदस्यों की सराहना करते हुए उनके मानवीय प्रयास की प्रशंसा की। इस सफल अभियान से क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।


No comments:
Post a Comment