Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सुप्रीम कोर्ट की पहल 'समाधान समारोह 2026' में शामिल होकर आपसी सहमति से करें विवादों का समाधान : डालसा सचिव Participate in the Supreme Court's initiative 'Samadhaan Samaroh 2026' and resolve disputes through mutual consent: DLSA Secretary

 


Jamshedpur (Nagendra) भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार "समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत)–2026" का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य न्याय को सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाना तथा आपसी सहमति से लंबित वादों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए ऐसे मामलों, जिनकी सुनवाई 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित विशेष लोक अदालत में की जानी है, उन्हें आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन जिला, अनुमंडल एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केंद्रों में किया जा रहा है। 


डालसा सचिव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम ने सभी संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे इस विशेष लोक अदालत में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर समय, धन एवं अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचें। इस अभियान में भाग लेने के इच्छुक पक्षकारों के लिए गूगल फॉर्म भी उपलब्ध कराया गया है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम के सचिव ने आम जनता से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने विवादों का स्थायी एवं सम्मानजनक समाधान प्राप्त करें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.