Jamshedpur

Jamshedpur बिरसानगर पीताम्बरा मंदिर में धूमधाम से मना गुरुपूर्णिमा महोत्सव Guru Purnima festival celebrated with great pomp at Birsanagar Pitambara Temple

Jamshedpur (Nagendra)  मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में स्थित मॉ पीताम्बरा मंदिर में बुधवार को श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के तहत माता कि विशेष पूजा, स्तुति…

Jamshedpur बिरसानगर पीताम्बरा मंदिर में धूमधाम से मना गुरुपूर्णिमा महोत्सव Guru Purnima festival celebrated with great pomp at Birsanagar Pitambara Temple

 


Jamshedpur (Nagendra) मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में स्थित मॉ पीताम्बरा मंदिर में बुधवार को श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के तहत माता कि विशेष पूजा, स्तुति पाठ, संध्या में हवन और भजन कीर्त्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषल संग पूजा की। पंडित मणीशंकर ने विधिवत पूजा अर्चना करवायी। सुबह आरती के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर माता का दर्शन करने आये सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने दोपहर और रात में भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया।


संध्या भजन के दौरान स्थानीय कलाकार राजेश निराला और गोविंद झा की टीम ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर भक्तगण झूम उठे। एक दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कृष्ण मोहन सिंह, विजय रविदास, सुदामा गोप, सुधीर, रामसेवक गोप, राजकुमार ठाकुर, प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, लालदेव सिंह, जय प्रकाश पांडेय, दीपक तिवारी, राजकुमार ठाकुर आदि का योगदान रहा। मालूम हो कि यह मंदिर मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) जमशेदपुर में एक ही स्थान पर मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में हैं। यहां पिछले 17 साल से श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होते आ रहा हैं।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280