Upgrade Jharkhand News. मंगलवार सफाई से संबंधित बैठक का आयोजन होगा. सफाई कार्य में प्रयुक्त सभी वाहनों के मरमती का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश नगर प्रबंधक, सफाई पर्यवेक्षक सफाई सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे. तीन मुख्य सड़कों पर आरंभ होने वाले रात्रि कालीन सफाई कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश साफ सफाई को लेकर आयोजित बैठक में डोर टू डोर कचरा उठाओ एवं नगर निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने को निर्देश दिया गया.
सभी सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया कि उनके आवंटित वार्ड में सही ढंग से साफ सफाई का कार्य किया जाए बताया गया कि ग्रास रूट लेवल पर सफाई सुपरवाइजर के द्वारा कार्य किया जाता है. इसीलिए संबंधित वार्ड में किसी तरह का अन्य सुविधा के लिए इनसे संपर्क करने का निर्देश दिया गया . नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव को खराब पड़े वाहनों का मरमती का कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि कचरा उठाओ में समस्या ना हो।
रात्रि कालीन सफाई कार्यो का निरंतर देखरेख करने एवं अचोक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। सफाई संवेदकों को सफाई मित्र एवं मानव बल उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया और उन सफाई मित्रों को कार्यालय के सफाई पर्यवेक्षकों नगर प्रबंधकों के माध्यम से आवश्यकता के अनुसार सफाई कार्यो में लगाने का निर्देश दिया गया. बरसात को लेकर कचरा का उठाव तत्काल करने का निर्देश दिया गया। सभी चौक चौराहा को साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया एवं रात्रि कालीन सफाई का कार्य कर रहे कार्यों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया.
पर्याप्त संख्या में सफाई मित्रों को लगाकर नगर निगम क्षेत्र का साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में नगर प्रबंधक निशांत कुमार दिनेश्वर यादव प्रदीप कुमार एवं सफाई पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment