Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa नुईया विद्यालय में 10 करोड़ व्यसनमुक्त भारत संकल्प महा-अभियान' का आयोजन, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प Nuiya Vidyalaya organised a mega campaign for the 10 crore addiction-free India pledge; pledge for a drug-free society

 


Guwa (Sandeep Gupta) भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बड़बिल शाखा द्वारा गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 10 करोड़ व्यसनमुक्त भारत संकल्प महा-अभियान" का भव्य आयोजन किया गया। दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग (RERF) के तत्वावधान में आयोजित यह अभियान देशभर के 10,000 से अधिक केंद्रों पर एक साथ शुरू किया गया। अभियान का उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ, सकारात्मक और योगिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुमार पंडा (तहसीलदार, बड़बिल) ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए नशामुक्त वातावरण आवश्यक है। 


उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस जनजागरूकता अभियान की सराहना की। सम्मानित अतिथि दिनेश कुमार बेहरा (बीडीओ, जोड़ा) ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और यह अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। देवेंद्र नाथ पिंगुआ (एसडीपीओ, बड़बिल) ने कहा कि नशामुक्त समाज अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़कर व्यसनमुक्त भारत के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। पूर्व बड़बिल नगरपालिका अध्यक्ष एवं भारत गौरव दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की नींव है और आध्यात्मिक व योगिक जीवनशैली के माध्यम से ही स्थायी रूप से नशामुक्ति संभव है। कार्यक्रम का संचालन बड़बिल शाखा की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी जयंती बहन ने किया। 


उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए अपने संबोधन में कहा कि नशे से मुक्ति केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं दृढ़ संकल्प लेना होगा। उन्होंने आध्यात्मिक जागरूकता और राजयोग को व्यसनमुक्त जीवन का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव दयाल सिंह तथा सदस्य कश्मीर सिंह, जोगिंदर सिंह और जसविंदर सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सेंट मैरी स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, गायत्री परिवार के सचिव सुखदेव बेहरा एवं उनके सहयोगी तथा ब्रह्माकुमारी संस्था के लगभग 200 भाई-बहनों ने भाग लिया।


इस अवसर पर सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से व्यसनमुक्ति संकल्प लिया। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। साथ ही QR कोड और WhatsApp नंबर के माध्यम से मात्र 30 सेकंड में डिजिटल संकल्प पत्र भरने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.