Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मेघाहातुबुरु डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य जांच व छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर, 91 खदान कर्मियों की हुई जांच Health check-up and scholarship awareness camp at Meghahatuburu dispensary, 91 mine workers were examined

 


Guwa (Sandeep Gupta) खदान कर्मियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके बच्चों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मेघाहातुबुरु डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य जांच, छात्रवृत्ति योजना जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीजीएम संजय कुमार सिंह, जीएम अमित विश्वास एवं एजीएम (एचआर) रोहित टोप्पो के सहयोग से किया गया। शिविर में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार तथा वेलफेयर एडमिनिस्ट्रेटर, लेबर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, बड़ाजामदा उदयशंकर कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। चिकित्सकीय टीम ने खदान कर्मियों एवं उनके आश्रितों की स्वास्थ्य जांच की और जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य जांच के दौरान कुल 91 खदान कर्मियों की जांच की गई।


चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करते हुए कर्मियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। आयोजकों के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल के समीप ही कर्मियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान करना है। शिविर के दूसरे चरण में खदान कर्मियों के बच्चों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 20 बच्चों की पहचान कर उनका नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर पंजीकरण कराया गया। पंजीकरण प्रक्रिया में सीएससी प्रतिनिधि जतिन ने सहयोग किया। 


आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से खदान कर्मियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में खदान कर्मियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.