Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा की वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी ने जीती ऑल ओडिशा JKA कराटे चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी Weldon Future Academy of Barajamda won the overall trophy of All Odisha JKA Karate Championship.

 


Guwa (Sandeep Gupta) 22 और 23 अगस्त को JKAWF इंडिया ओडिशा की ओर से बड़बिल स्थित सेंट मैरी स्कूल में ‘परमानंद मेमोरियल कप’ के रूप में पहली ऑल ओडिशा JKA कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पद्मश्री तुलसी मुंडा ने किया। चैंपियनशिप में 9 विभिन्न क्लबों एवं स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ाजामदा की वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कई पदक जीते। अभिश्री बोस ने काता और कुमिते में स्वर्ण, अमरप्रीत सिंह व अनुष्का भारती ने काता में रजत, अनुश्री कुमारी ने काता में स्वर्ण, अप्सरा अंसारी ने काता में कांस्य और कुमिते में स्वर्ण पदक हासिल किया। 


अर्जुन करुआ, आस्था सिंह और सूर्यांशु प्रसाद ने काता व कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक जीते। ईनम मुंडा ने काता और कुमिते में रजत, मानशी यादव ने कुमिते में कांस्य, नायला अनाम ने काता में स्वर्ण व कुमिते में रजत, प्रिया साहू ने काता व कुमिते में रजत, विक्की मुंडा ने काता में स्वर्ण तथा युवराज साहू ने कुमिते में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यांशु प्रसाद को ग्रैंड चैंपियन घोषित किया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 5,000 रुपये नकद प्रदान किए गए। 


JKAWF इंडिया ओडिशा के चीफ इंस्ट्रक्टर सेंसेई अनिल कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता को अपने बच्चों को कराटे प्रशिक्षण के लिए भेजना चाहिए, ताकि बच्चे आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की कला सीख सकें तथा देश का नाम रोशन करें। वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी के प्रिंसिपल मुकेश सिन्हा ने स्कूल की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें नेशनल चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन हरसंभव सहयोग करेगा। स्कूल की इस सफलता से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU