Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa पत्रकार एकता मंच कोल्हान की चाईबासा में बैठक संपन्न, कई आंचलिक पत्रकारों में संगठन की सदस्यता ग्रहण की The meeting of Journalist Ekta Manch Kolhan concluded in Chaibasa, many regional journalists took membership of the organization.

 Upgrade Jharkhand News. 25 अगस्त 2026: कोल्हान पत्रकार एकता मंच की मंगलवार को चाईबासा स्थित आदिवासी कला-सांस्कृतिक भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन से जुड़ने वाले पत्रकारों का गमछा ओढ़ाकर सम्मान किया गया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


बैठक में पत्रकारों के हित, अधिकार और मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई। पत्रकारों को कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं, उनके अधिकारों और उन्हें उनका उचित हक दिलाने की दिशा में संगठन की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं, ऐसे में पत्रकारों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।


बैठक के बाद कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रतिनिधिमंडल चाईबासा समाहरणालय पहुंचा और उपायुक्त को पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की समस्याओं और सुविधाओं से संबंधित मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई और आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन के सदस्य चाईबासा स्थित विद्या आश्रम पहुंचे। यहां बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान बुजुर्ग माताओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने की भी जिम्मेदारी है।


संगठन ने सामाजिक दायित्व के तहत वृद्ध आश्रम में रह रहे वरिष्ठ जनों को वस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र की कई जनहित समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। समाजसेवियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने में संगठन से सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता, पत्रकार हित और जनसेवा का संदेश प्रमुखता से सामने आया।



समय और कैलेंडर

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU