Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़ा, कमाये 2,385 करोड़ Tata Steel's June quarter net profit rises 19%, earns Rs 2,385 crore

Jamshedpur (Nagendra) टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,385.24 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से भारतीय परिचालन से राजस्व बढ़ने के कारण हुई। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 2,007.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। टाटा समूह की कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 61,026.97 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 53,466.79 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने ओडिशा स्थित नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) में इस्पात उत्पादन क्षमता को 48 लाख टन प्रति वर्ष बढ़ाने की परियोजना को मंजूरी दी है । इस क्षमता विस्तार पर करीब 33,873 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किए जाने का अनुमान है।


टाटा स्टील ने कहा कि इस क्षमता विस्तार से सरिया, रॉड जैसे उत्पादों के खंड को खासकर खुदरा कारोबार में मजबूती मिलेगी। एनआईएनएल के टाटा स्टील में विलय की प्रक्रिया इस समय चल रही है। टाटा स्टील ने जुलाई, 2022 में अपनी पूर्व अनुषंगी टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के माध्यम से 12,100 करोड़ रुपये में इस सरकारी कंपनी का अधिग्रहण किया था।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU