Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शिबू सोरेन के पुण्यतिथि पर आयोजित 4 अगस्त को जोहार यात्रा में सैकड़ों महिला भाग लेगी Hundreds of women will participate in the Johar Yatra on August 4, marking the death anniversary of Shibu Soren.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखण्ड राज्य के जनक पद्म भूषण दिशोम गुरु स्व० शिबु सोरेन के पूण्य तिथि पर आयोजित 4 अगस्त को जोहार यात्रा में सैकड़ों महिला भाग लेगी। यह बात झामुमो पार्टी के वरिष्ठ महिला नेत्री बाली मार्डी ने कही । उन्होंने कहा कि उक्त जोहार यात्रा बाबा तिलका माझी, डिमना चौक मानगो से 80 किलोमीटर दूर चाकुलिया बिरसा मुण्डा चौक तक जायेगी , जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए पार्टी के महिलाओं को आह्वान किया है। बाली मार्डी ने बताया कि  8 अगस्त 2026 को झारखंड के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो के कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर भी विशाल जनसभा आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उपस्थित होंगे। वहीं  15 अगस्त 2026 को झारखंड के आंदोलनकारी नेता एवं राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की पुण्य तिथि पर घाटशिला में विशाल रैली एवं जनसभा आयोजित किया जाएगा।


महिला नेत्री बाली मार्डी ने सभी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रही है और कार्यकर्ताओं को हर चौक चौराहों पर झामुमो पार्टी के झंडा बैनर लगाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाली मार्डी के साथ ज्योति दास, माला सोरेन, उर्मिला हो , अंजली कुजुर, अनीता मुर्मू , शोभा प्रमाणिक, आशा कुंभकार, निकिता देवी , झामुमो नेता उज्ज्वल दास, प्रणव महतो, मकसूद अंसारी , हैप्पी तंतुबाई, सूरज गौड़ , मनोज सोरेन, अमित हो , कार्तिक उरांव, अजय पूर्ति , आकाश मुर्मू आदि कार्यकर्ता सार्थक भूमिका निभा रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.