Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी Banna Gupta-Sudha Gupta celebrated Rakshabandhan, sisters tied Rakhi

 


Jamshedpur (Nagendra) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी के प्रतीक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में बहनों ने तिलक लगाकर बन्ना गुप्ता की कलाई पर राखी बांधी। बन्ना गुप्ता ने बहनों का आशीर्वाद लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और जीवन के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। 


उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर वातावरण मिले। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी को महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। वहीं बन्ना गुप्ता ने कहा कि राखी का धागा प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपनी बहनों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और आपसी प्रेम लेकर आए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU