Jamshedpur (Nagendra) कुश-भवन, साकची में कुशवाहा संघ, जमशेदपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गए :
1.15 अगस्त को अपराह्न 11:00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में सभी कुश बंधुओं की उपस्थिति अनिवार्य है।
2. 23 अगस्त को महिलाओं द्वारा सावन-महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
3. 27 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, जिसमें सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
4. 25 अक्तूबर को कुश-जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी रूप-रेखा समयानुसार बताई जाएगी।
इस बैठक में अध्यक्ष- शिव कुमार भक्त, सचिव- रामकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष- अतुल आनंद, नवल किशोर प्रसाद, रामानंद भक्त, जवाहर लाल सिंह, राजेश कुमार, सुशील कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, बीरेंद्र कुमार वर्मा, किशोरी प्रसाद, त्रियोगी नारायण सिंह, शिल्पी देवी, कांता देवी, अवधेश कुमार सिंह, रमेश सिंह, राजकुमार सिंह, विकास सिंह के साथ कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment