Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को राखी बांधी On the auspicious occasion of Rakshabandhan, girl students tied Rakhi to the Senior Superintendent of Police.

 


Jamshedpur (Nagendra) वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब के कार्यालय कक्ष में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छात्राओं द्वारा उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक पर्व की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके प्रति सम्मान, आत्मीयता एवं स्नेह व्यक्त किया तथा पुलिस प्रशासन द्वारा समाज में सुरक्षा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की।


वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने छात्राओं को सदैव निर्भीक होकर आगे बढ़ने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल, सुरक्षित एवं सफल भविष्य की मंगलकामना की गई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU