Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur तुलसी भवन में वंदेमातरम गीत आधारित देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता संपन्न’ Patriotic group song competition based on Vande Mataram song concluded at Tulsi Bhawan.

 


Jamshedpur (Nagendra) सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वंदेमातरम संपूर्ण गीत पर आधारित देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता तुलसी भवन के मुख्य सभागार में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में 22विद्यालयों के 244 विद्यार्थियों एवम् 38 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रत्येक दल में 10 विद्यार्थी एवम् 2-3 विद्यार्थी वाद्य यंत्रों पर संगत दे रहे थे। निर्णायक का दायित्व निभाया कृष्णा राव, कृष्णा गांगुली, राजेन्द्र साह राज ने।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों डॉ सुनील केडिया, डॉ रितिका केडिया, सुभाषचंद्र मूनका, इंद्रदेव, बिमल जालान, विद्या सागर लाभ, प्रकाश मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात डॉ प्रसेनजित तिवारी ने स्वागत भाषण दिया एवम् प्रतिभागियों को नियमों की जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवम् उपहार दिया गया। 


इस अवसर पर नगर के विद्वानों में डॉ रागिनी भूषण, नीलिमा पांडे, डॉ यमुना तिवारी, अशोक पाठक स्नेही, डॉ वीणा पांडेय भारती, उपासना सिन्हा, माधवी उपाध्याय, रीना सिन्हा, पूनम सिंह, नीलम पेडीवाल, क्षमाश्री दुबे, आरती श्रीवास्तव, डॉ सुनीता बेदी,शकुंतला शर्मा, पूनम महानंदा, माधुरी मिश्रा, विंध्यवासिनी तिवारी, वीणा नंदिनी, रीति झा, ममता कर्ण, हरि मित्तल, बलविंदर सिंह, डॉ अरुण सज्जन, डॉ अरूण कुमार शर्मा, जितेश तिवारी, वसंत जमशेदपुरी, ह्रभजस्न सिंह रहबर, विजय भूषण, अरूणा भूषण, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेशचंद्र झा, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, अजय प्रजापति, प्रकाश झा, शकुंतला शर्मा, डॉ राकेश पांडे, दिव्येंदु त्रिपाठी ने प्रतिभागियों का ऊत्साहवर्धन किया। ‎



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.