Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शहीदों के बलिदान को याद कर मानवाधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प Remembering the sacrifices of the martyrs, a pledge was taken to protect human rights.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखण्ड मानवाधिकार सम्मेलन जेएचआरसी की एक महत्वपूर्ण बैठक छाया नगर, साकची में संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया। उपस्थित सदस्यों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा मानवाधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।


बैठक को संबोधित करते हुए मनोज मिश्रा ने कहा कि देश की आजादी, एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक किसी न किसी रूप में अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं महिलाएं अपनी सुरक्षा, इज्जत और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही हैं। समाज का लगभग हर वर्ग किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है और उसके समाधान के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भुखमरी, गरीबी, कुपोषण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जैसी चुनौतियां आज भी देश के सामने गंभीर चिंता का विषय हैं। 5मनोज मिश्रा ने कहा कि मानवाधिकार केवल एक विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सम्मानजनक जीवन से जुड़ा मूल अधिकार है। JHRC लगातार मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है और जरूरतमंदों की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी भूमिका मजबूती से निभाता रहेगा।


बैठक में सलावत महतो, श्याम लाल, अभिजीत चंदा, ऋषि गुप्ता, हरदीप सिद्धू, एस.के. बासु, संतोष कुमार, गुरुमुख सिंह सहित JHRC के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.