Jamshedpur

Jamshedpur जुगसलाई में राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू Three-day Rakhi fair of Rajasthani Brahmin Mahila Sangh begins in Jugsalai

Jamshedpur (Nagendra)  जुगसलाई ऋषि भवन में श्री राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ की ओर से तीन दिवसीय राखी मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित मेले का उद्देश्य समाज की महिलाओं को मंच…

Jamshedpur जुगसलाई में राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू Three-day Rakhi fair of Rajasthani Brahmin Mahila Sangh begins in Jugsalai

 


Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई ऋषि भवन में श्री राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ की ओर से तीन दिवसीय राखी मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित मेले का उद्देश्य समाज की महिलाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ उनके हुनर और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। मेले का उद्घाटन श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष बोदुराम सेवदा, संरक्षक महावीर प्रसाद चौबे, जनार्दन प्रसाद शर्मा, महासचिव कौशल किशोर जोशी, प्रकाश जोशी, काशी प्रसाद चौबे, दिलीप शर्मा एवं मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। 


इस अवसर पर संघ के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला संघ की सदस्यों ने मेले के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। तीन दिनों तक चलने वाले मेले में आकर्षक राखियों के अलावा विभिन्न घरेलू एवं हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। ये स्टॉल आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आयोजन में निशा शर्मा, उषा शर्मा, प्रीति सेवदा, प्रीति शर्मा, सोनिका शर्मा, मीनू शर्मा, नुपुर शर्मा, रितु शर्मा सहित महिला संघ की कई सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी गोविन्द भारद्वाज ने दी।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280