Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai AA23 में अल्लू अर्जुन का होगा अब तक का सबसे अलग लुक, सूत्र ने किया बड़ा खुलासा Allu Arjun will have his most unique look yet in AA23, a source made a big revelation

 


  • अल्लू अर्जुन स्टारर लोकेश कनगराज की AA23 को लेकर आया बड़ा अपडेट, नया लुक बना चर्चा का विषय

Mumbai (Gurpreet Cour) अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े पैन इंडिया सुपरस्टार्स में से एक हैं। दुनियाभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, शानदार एक्टिंग और अलग अंदाज की वजह से उन्होंने ऐसी पहचान बनाई है कि फैंस उन्हें हर नए अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऑनस्क्रीन उनके दमदार किरदार हों या ऑफस्क्रीन उनका स्टारडम, अल्लू अर्जुन लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब उनकी चर्चित निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आने वाली फिल्म AA23 को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि AA23 में अल्लू अर्जुन बिल्कुल नए और पहले कभी न देखे गए लुक में नजर आएंगे। यह लुक न सिर्फ अब तक के उनके सभी किरदारों से अलग होगा, बल्कि फिल्म के किरदार और मेकर्स के विजन को भी पूरी तरह दिखाएगा।


सूत्र ने बताया , "लोकेश कनगराज की AA23 में अल्लू अर्जुन का लुक पूरी तरह अलग और यूनिक होगा। अल्लू अर्जुन और लोकेश दोनों ने इस लुक पर काफी समय तक रिसर्च और अलग-अलग एक्सपेरिमेंट किए हैं। दोनों ही अपने किरदारों को पूरी सच्चाई के साथ पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। वे चाहते थे कि यह लुक बिल्कुल नया लगे, ऐसा जिसे दर्शकों ने पहले कभी अल्लू अर्जुन के साथ न देखा हो। साथ ही यह किरदार को भी पूरी तरह दर्शाए। AA23 दर्शकों को बड़े स्तर पर चौंकाने वाली है और यह लुक आइकॉनिक बनने वाला है।"अल्लू अर्जुन हमेशा से अपने किरदारों में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं। चाहे बात आर्या, पुष्पा या राका की हो, उन्होंने हर किरदार को पूरी शिद्दत से जिया है। वहीं, लोकेश कनगराज भी अपने किरदारों की अलग स्टाइलिंग के लिए मशहूर हैं। ऐसे में दोनों की यह जोड़ी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है और हर कोई अल्लू अर्जुन के इस नए अवतार का इंतजार कर रहा है।


वहीं, अल्लू अर्जुन ने पिछले कुछ सालों में लगातार कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हाल ही में एटली के निर्देशन में बन रही उनकी फिल्म राका के ऐलान ने भी पूरे देश में जबरदस्त हलचल मचा दी थी। सिर्फ उनके नए लुक वाला पोस्टर ही सामने आया था, लेकिन वह देशभर में चर्चा का विषय बन गया और अब तक के सबसे बड़े कैरेक्टर रिवील्स में से एक साबित हुआ। अब दर्शक उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके पास पुष्पा 3: द रैम्पेज समेत कई बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्में भी हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU