Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai मेगा अनाउंसमेंट: अल्लू अर्जुन ने विशाखापत्तनम में लॉन्च किया एएए सिनेमाज! Mega Announcement: Allu Arjun launches AAA Cinemas in Visakhapatnam!

 


  • मेगा अनाउंसमेंट: विशाखापत्तनम में अल्लू अर्जुन ने खोला एएए सिनेमाज, मिलेगा वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस

Mumbai (Gurpreet Cour) इस वक्त की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने विशाखापत्तनम में एएए सिनेमाज लॉन्च किया है। थिएटर चेन तेलुगु मार्केट के बीचोंबीच स्थित है, जो भारत में सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के सबसे बड़े हब्स में से एक है। यह कदम दर्शकों के लिए एक ऐसी जगह तैयार करने की दिशा में अहम है, जहां वे फिल्मों का मजा लेने के साथ एक बेहतर और शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस भी पा सकें। यह एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम को बनाने और उसे मजबूत करने के अल्लू अर्जुन के विजन की साफ झलक है और उस इंडस्ट्री के प्रति उनके भरोसे को भी दिखाता है, जिस पर उन्हें पूरा विश्वास है।


विशाखापत्तनम तक अपनी पहुंच बढ़ाते हुए इस नए थिएटर को हाई-एंड टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है, ताकि दर्शकों को एक इमर्सिव और वर्ल्ड-क्लास व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सके। थिएटर में भारत की पहली एलईडी प्रोजेक्शन क्यू-लक्सन स्क्रीन और आंध्र प्रदेश की सबसे बड़ी एलईडी सिनेमा स्क्रीन है, जिसका साइज 70 फीट × 30 फीट है। यहां आइकॉन स्टार लाउंज भी है, जिसमें रिक्लाइनर गेस्ट्स के लिए एक्सक्लूसिव वीआईपी एंट्रेंस की सुविधा दी गई है। वहीं, '82 लाउंज' में प्राइवेट स्क्रीनिंग और खास इवेंट्स का भी आयोजन किया जा सकता है। इस थिएटर में कुल 8 स्क्रीन हैं और इसकी कुल सीटिंग कैपेसिटी 1,556 है।


इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के प्रति अपने अटूट भरोसे और इसे बनाने व मजबूत करने की अपनी कमिटमेंट को साबित किया है। जहां एक तरफ उन्होंने स्क्रीन पर कई मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्में और शानदार परफॉर्मेंस देकर दुनियाभर में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है और खुद को सबसे बड़े पैन-इंडिया सुपरस्टार्स में शामिल किया है, वहीं अब वह अपनी सफलता और अपने स्टारडम का इस्तेमाल उसी इंडस्ट्री में इन्वेस्ट करने के लिए कर रहे हैं, जिस पर उन्हें पूरा भरोसा है।


वहीं, अल्लू अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' के ऐलान के साथ एक बार फिर जबरदस्त हलचल मचा दी है। अपने नए अवतार का सिर्फ एक पोस्टर रिवील होते ही यह देशभर में चर्चा का विषय बन गया और इसे अब तक के सबसे बड़े कैरेक्टर रिवील्स में से एक माना जा रहा है। अब देशभर के दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.