Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Nimdih विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से नी गौरडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम में “अकेले नहीं हैं आप” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन On the occasion of World Senior Citizens Day, District Legal Services Authority, Saraikela organized a legal awareness camp on the topic “You are not alone” in the village under Ni Gaurdeh Panchayat.

 


Upgrade Jharkhand News. विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से नीमडीह प्रखंड के गौरडीह पंचायत अंतर्गत  गौरडीह (वनडीह ) ग्राम में “अकेले नहीं हैं आप” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी।


 उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों का परित्याग करना दंडनीय अपराध है। यदि किसी वरिष्ठ नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न अथवा कानूनी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे डीएलएसए, सरायकेला अथवा नजदीकी विधिक सहायता केंद्र से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


पीएलवी ने “अकेले नहीं हैं आप” संदेश के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाया कि किसी भी कानूनी समस्या या परेशानी की स्थिति में प्राधिकार उनके साथ हैं और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच कानूनी पुस्तिकाओं और जागरूकता पर्चियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पीएलवी/अधिकार मित्र स्नेहलता महतो, सुकरंजन कुमार, अम्बुंज गोप एवं साधन महतो , अनिल सिंह , रामनाथ सिंह , अमूल्य सिंह , पार्वती सिंह उपस्थित हुए.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU