Jamshedpur (Nagendra) साउथ पॉइंट स्कूल, पटमदा में झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजमेंट, प्रिंसिपल, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने कुछ देर का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मंत्री सुदिव्य कुमार के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा झारखंड के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा को स्मरण किया। उनके असामयिक निधन को राज्य एवं शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल अरुण कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने ईश्वर से परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं साहस प्रदान करने की कामना की। साउथ पॉइंट स्कूल परिवार इस दुःख की घड़ी में स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार के परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों के साथ खड़ा है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है।

No comments:
Post a Comment