Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बिष्टुपुर तुलसी भवन में मंगलवार को कंज्यूमेक्स व्यापार मेला का समापन Consumerex trade fair concludes at Tulsi Bhawan, Bistupur on Tuesday.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर तुलसी भवन में चल रहे तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) के दूसरे दिन सोमवार को भी काफी भीड़-भाड़ रही। दोनों दिन मेले में लोगों का आना-जाना सुबह से ही लगा रहा। सभी स्टॉलों पर काफी रौनक रही। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से आयोजित व्यापार मेला का समापन मंगलवार 29 सितम्बर की रात 10 बजे हो जायेगा। तीसरे एवं अंतिम दिन मंगलवार को ग्राहकों के लिए विशेष छूट एवं आकर्षक ऑफर रखे गए हैं, जिसका शहरवासी भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

मंच की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल एवं सचिव कंचन खिरवाल ने बताया कि सोमवार को मेला में आये लोगों ने निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप के दौरान ब्लड प्रेशर एवं शुगर का जांच करवाया। मेले में आए लोगों ने सभी स्टॉलों पर उपलब्ध सामान को काफी पसंद किया और उत्साहपूर्वक खरीदारी की। आयोजकों ने मेले के आखिरी दिन मंगलवार को विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों से सपरिवार मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU