Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित Five-day training camp organised at East Singhbhum District Congress Office

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखण्ड प्रदेश सेवादल कांग्रेस कमिटी के दिशा-निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस के चेयरमैन राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत के अध्यक्षता में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में झण्डोतोलन कार्यक्रम मुख्य अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कांग्रेस पार्टी का चरखाछाप झण्डा फहराकर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्र गीत,राष्ट्र गान, ध्वज गीत, वंदे मातरम, झण्डा उॅचा रहे, जन गन मन गाया गया। शिविर कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि सेवादल ही कांग्रेस पार्टी का मुख्य रीढ़ है। सेवादल के कार्यकर्ता अनुशासन और सेवा कार्य के लिए जाने जाते है। आप सभी पांच दिनों तक सच्चे दिल से प्रशिक्षण प्राप्त करें।


विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने कहा कि अब सेवादल पूर्वी सिंहभूम में बहुत मजबूत हो रहा है। सेवादल ही कांग्रेस पार्टी का संदेश आमजनता तक पहुंचाने का कार्य करे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी देश भर में आंदोलन चला रहे है। उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाने के कार्य में जुट जाए। सम्मानित अतिथि जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि सेवादल जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर बहुत सराहनीय कदम उठाए है। इसी से कांग्रेस पार्टी ग्राम स्तर पर मजबूत होगी।


 शिविर को प्रदेश सेवादल चेयरमैन नवीन सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ने का कार्य की जाएगी, प्रशिक्षण शिविर प्रखण्ड स्तर पर भी आयोजित की जाएगी। जिला सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत ने कहा कि पांच दिनों तक सेवादल के सदस्य सभी  विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि जिला उपाध्यक्ष (संगठन), लक्ष्मण, महिला अध्यक्ष सेवादल, अमरजीत नाथ मिश्र, लक्की शर्मा, रेनु मिश्रा जिला चेयरमैन महिला सेवादल, बिक्रम झा, आनन्द सेनापति सहित अन्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU