Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद JMM remembers late Durga Soren

 


Upgrade Jharkhand News. झारखंड आंदोलनकारी झामुमो के पूर्व विधायक सह वरिष्ठ नेता,दिशोम गुरु पद्मभूषण शिबू सोरेन जी के सबसे बड़े सुपुत्र और झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अग्रज स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के 56 वें जन्मदिवस के अवसर पर साकची जमशेदपुर स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में झामुमो के वरिष्ठ नेताओं एवम कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


आज झारखंड कोदुर्गा सोरेन जैसे सोरेन जैसे ही योग्य संगठनकर्ता जुझारू,आक्रामकशैलीयुक्त और दूरदर्शी नेताओं की आवश्यकता - इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए झामुमो केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन ने उनके झारखंड अलग राज्य के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए आज की झारखंड राज्य की जनता पर केंद्र सरकार द्वारा खान एवम खनिज (विकास एवम विनिमयन)संशोधन अधिनियम 2026 जैसे विभिन्न काले कानून लाकर किए जा रहे अत्याचार पर स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जैसे ही योग्य संगठनकर्ता जुझारू, आक्रामकशैलीयुक्त और  दूरदर्शी नेताओं की आवश्यकता पर बल दिया,भले ही आज वे सशरीर हमारे बीच नहीं है पर उनके विचार और संघर्षशील कार्यशैली आज भी प्रासंगिक है और इसे अपनाकर समाज और राज्य हित में कार्य करना ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल,शैलेंद्र मैती,लालटू महतो,सरोज माहापात्रा,असित मिश्रा,माझी बाबा बिंदे सोरेन ने भी अपने विचार रखे,इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में अजय रजक,मो. समद,उमानाथ झा,फैयाज अहमद खान,प्रीतम हेंब्रम,नंटू सरकार,गुरमीत सिंह गिल, इंदरपाल सिंह भाटिया,बालही मार्डी, मो.सिकंदर,डी रवि कुमार, विष्णु नाग,गुलरेज खान,शेख शरफुद्दीन,उमेश गिरी,चंदन लाल, समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU