LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठनः जमशेदपुर के राकेश साहू देश के सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष सम्मान से सम्मानित Rashtriya Teli Sahu Mahasangh: Rakesh Sahu of Jamshedpur honored with the Best District President Award of the country

 


Jamshedpur (Nagendra) महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के 9वें राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक महासम्मेलन में झारखंड का गौरव बढ़ा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश द्वारा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिलाध्यक्ष राकेश साहू को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट जिलाध्यक्ष के सम्मान-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र से नवाजा गया। इसके साथ ही गढ़वा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह झारखंड के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साहू और पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद की गरिमामयी मौजूदगी में संपन्न हुआ। 


20-25 वर्षों की निःस्वार्थ सेवा का मिला फलः- राकेश साहू पिछले 20-25 वर्षों से जमशेदपुर में समाज और संगठन की सेवा में निरंतर समर्पित हैं। सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने, असहायों की मदद करने, युवाओं को जोड़ने और हर आयोजन को सफल बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए यह राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है। 


सम्मान मिलने पर राकेश साहू की प्रतिक्रियाः- सम्मान प्राप्त करने के बाद राकेश साहू ने कहा कि यह सम्मान मेरा निजी नहीं, बल्कि जमशेदपुर के प्रत्येक समाज बंधु, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों के 20-25 वर्षों के प्यार, आशीर्वाद और विश्वास का परिणाम है। आप सभी के सहयोग से ही पूर्वी सिंहभूम को राष्ट्रीय स्तर पर यह पहचान मिली है। अधिवेशन में जमशेदपुर से ये रहे उपस्थितः- उज्जैन अधिवेशन में जमशेदपुर से जिला कार्यकारी अध्यक्ष शिवलोचन साहू, जिला महामंत्री अशोक साहू, जिला उपाध्यक्ष उमेश साहू, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गौतम साहू, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूजा साहू, रीता देवी, कामता प्रसाद, प्रभात कुमार और शिव शंकर प्रसाद समेत कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment