Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai बॉलीवुड में दस्तक देगी अदाकारा स्विंकी मेहता.....! Actress Swinky Mehta will enter Bollywood...!

 


Mumbai (Kali Das) मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद अदाकारा स्विंकी मेहता अब बहुत जल्द ही बॉलीवुड में दस्तक देंने वाली हैं। अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने वाली स्विंकी मेहता इन दिनों अपने आगामी पंजाबी एल्बम को लेकर उत्साहित हैं। इसके साथ ही वह अभिनेता पंकज त्रिपाठी से जुड़े खादी ब्रांड के साथ भी मॉडलिंग कर रही हैं। अब स्विंकी बॉलीवुड, टॉलीवुड और म्यूजिक वीडियो के साथ अभिनय की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं। अपने करियर के दौरान स्विंकी मेहता ने कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं, प्रिंट कैंपेन, गृहशोभा मैगजीन और विभिन्न कपड़ों के ब्रांड्स के साथ काम किया है। वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने एक कलाकार के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।


अब उनका अगला लक्ष्य फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाना है, जिनके माध्यम से वह अपनी अभिनय क्षमता के विभिन्न रंग दर्शकों के सामने पेश कर सकें। दिल्ली निवासी और पंजाबी मूल की स्विंकी ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत दिल्ली और पंजाब से की थी। कड़ी मेहनत, समर्पण और पेशेवर अंदाज के बल पर उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फैशन शो में रैंप वॉक किया है। वह विभिन्न प्रिंट कैंपेन और विज्ञापन परियोजनाओं का भी हिस्सा रही हैं।अपने सफर की शुरुआत को याद करते हुए स्विंकी बताती हैं कि किशोरावस्था से ही उन्हें अपने व्यक्तित्व और आकर्षक अंदाज के कारण मॉडलिंग के प्रस्ताव मिलने लगे थे। 


कई विज्ञापनों में काम करने के बाद मॉडलिंग के प्रति उनका जुनून और बढ़ता गया, जिसने उन्हें आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री की ओर प्रेरित किया। वह मानती हैं कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। स्विंकी सामाजिक और मानवीय मुद्दों को लेकर भी गंभीर हैं। नेपाल में आई त्रासदी और उससे प्रभावित लोगों की स्थिति पर चिंता जताते हुए वह कहती हैं कि ऐसे कठिन समय में सीमाएं मायने नहीं रखतीं, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण मानवता होती है। उनका मानना है कि हर सक्षम व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।


वह आगे कहती हैं कि सिर्फ नेपाल ही नहीं, भारत में भी अनेक लोग गरीबी, प्राकृतिक आपदाओं और अन्य कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर अपनी दयालुता और मानवता का परिचय देना चाहिए। स्विंकी का मानना है कि किसी जरूरतमंद की मदद के लिए बढ़ाया गया छोटा सा हाथ भी उसके जीवन में बड़ी उम्मीद बन सकता है। युवाओं और अपने सपनों को पूरा करने की चाह रखने वालों के लिए स्विंकी कहती हैं, “बड़े सपने देखिए, लेकिन उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस भी रखिए। कड़ी मेहनत कीजिए, खुद को लगातार बेहतर बनाइए और अपने लक्ष्य को कभी मत छोड़िए।” 

बॉलीवुड के दरवाजे़े पे दस्तक देंने को तैयार खड़ी -अदाकारा स्विंकी मेहता अब सिनेमा जगत में नए अवसरों को अपनाने के लिए तैयार हैं और फिलवक्त अपने आगामी पंजाबी एल्बम, नए मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स और अभिनय के सपनों के साथ वह मनोरंजन जगत में आगे बढ़ रही हैं। अपने दृढ़ संकल्प, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के साथ वह एक सफल अभिनेत्री के रूप में करियर बनाने और भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान छोड़ने का लक्ष्य रखती हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU