Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया जीवित्पुत्रिका जितिया व्रत Women in Guwa celebrated Jivitputrika Jitiya fast with great enthusiasm.


  • न्यू कॉलोनी में एकजुट होकर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

Guwa (Sandeep gupta) गुवा एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को जीवित्पुत्रिका जितिया व्रत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने एकजुट होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गुवा के न्यू कॉलोनी में पंडित लक्ष्मण उपाध्याय की अध्यक्षता में महिलाओं ने सामूहिक रूप से जितिया व्रत की पूजा की। इस दौरान व्रती महिलाओं ने भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा।पूजा करा रहे पंडित लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि सनातन धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व है। 


मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की दीर्घायु और आरोग्य की कामना पूरी होती है। महिलाएं संतान की खुशहाली और परिवार में सुख-समृद्धि के लिए 24 घंटे तक निर्जला उपवास रखती हैं।उन्होंने बताया कि पूजा के लिए व्रती महिलाएं स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं। इसके बाद भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। कुशा से बनी जीमूतवाहन की प्रतिमा पर धूप-दीप, चावल और पुष्प आदि अर्पित किए जाते हैं। पंडित उपाध्याय के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में विशेष रूप से मनाया जाता है। व्रत के दौरान महिलाएं संतान की दीर्घायु, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए श्रद्धापूर्वक पूजा करती हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU