Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur माताजी आश्रम हाता में साहित्य संस्कृति सम्मेलन 11 अक्टूबर को होगा Literature and culture conference will be held on 11 October at Mataji Ashram Hata.

 


Jamshedpur (Nagendra) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर माताजी आश्रम हाता में आगामी 11 अक्टूबर , रविवार को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का 23वां वार्षिक उत्सव तथा बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखण्ड प्रभा का 18वी अंक का विमोचन धूमधाम से किया जायेगा। सुबह 10 बजे साहित्य संस्कृति सम्मेलन का उदघाटन किया जायेगा और उसके बाद समाज निर्माण में साहित्यकारों की भूमिका बिषय पर परिचर्चा होगी । अपराह्न 11 बजे बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखण्ड प्रभा का 18वी अंक का विमोचन किया जायेगा। इसके अलावे साहित्यकार मित्रेश्वर अग्निहोत्री तथा साहित्यकार विकास कुमार भकत द्वारा लिखी गई पुस्तकों का भी विमोचन होगा।


अपराह्न 11.30 बजे गुनी जनों का सम्मान होगा जिसमें शिक्षाविद सह समाजसेवी रघुनन्दन बनर्जी, शिक्षक अरविंद तिवारी, साहित्यकार करुणामय मण्डल और तवला बादक तपन मण्डल शामिल है। दोपहर 12.00 बजे पूर्व आयोजित साहित्य प्रतियोगिता के कुल 15 सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। अपराह्न 1 बजे प्रसाद ग्रहण होगा उसके बाद अपराह्न 2.00 बजे बहुभाषी कवि सम्मेलन होगा। अपराह्न 3.00 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस साहित्य संस्कृति सम्मेलन में सरकारी पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, साहित्यकार, शिक्षक, साहित्य संस्कृति प्रेमी तथा स्कूली छात्र छात्राएं भाग लेंगे। परिषद की ओर से सभी गुनी जनों को सादर आमंत्रण दिया जा रहा है। यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष भवतारण मण्डल, सचिव शंकर चंद्र गोप और संपादक सुनील कुमार दे ने संयुक्त रूप से दी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU