Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अल कबीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न Blood donation and Thalassemia awareness training programme concluded at Al Kabir Institute of Management and Technology

 


Jamshedpur (Nagendra) वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड एवं थैलेसीमिया सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में अलकबीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, मानगो, जमशेदपुर में रक्तदान एवं थैलेसीमिया जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कुल 538 प्रतिभागियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं एवं विद्यार्थियों को नियमित रक्तदान के महत्व, रक्तदान से जुड़े भ्रांतियों, सुरक्षित रक्त की आवश्यकता तथा थैलेसीमिया जैसी आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने बताया कि जागरूकता, समय पर जांच और नियमित रक्त की उपलब्धता थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में सुनील मुखर्जी, प्रदीप घोषाल, श्रीराम सिंह एवं नरेन्द्र कुमार ने अपने विचार साझा किए तथा प्रतिभागियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में अलकबीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से पी. वीणा शीला राव, सैयद आतिफ गुलरेज, मोहम्मद दानिश एवं मोहम्मद शाहबुद्दीन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को बढ़ावा देना और थैलेसीमिया के प्रति समाज में जागरूकता का विस्तार करना है। आगामी दस अक्टूबर को संस्थान द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU