Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur चेशायर होम में विशेष बच्चों संग पप्पू सरदार ने मनाया डांडिया उत्सव Pappu Sardar celebrated Dandiya festival with special children at Cheshire Home

 


Jamshedpur (Nagendra) बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की प्रशंसक एवं समाजसेवी पप्पू सरदार ने बुधवार को सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में विशेष बच्चों के साथ पहली बार डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक डांडिया नृत्य में भाग लिया और आयोजन का आनंद उठाया। इस अवसर पर माधुरी दीक्षित के आगामी मराठी क्विज़ शो ‘कौन होनार करोडपति’ के आगमन की खुशी में केक काटा गया। पप्पू सरदार ने बताया कि माधुरी दीक्षित आगामी 12 अक्टूबर (सोमवार) से इस बहुचर्चित शो को होस्ट करती नजर आएंगी। शो के प्रोमो से ही दर्शकों और प्रतिभागियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि शो के प्रसारण से पहले ही इसके प्रोमो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रोमो में माधुरी दीक्षित के साथ प्रतियोगियों के मजेदार और दिलचस्प पल देखने को मिल रहे हैं। चेशायर होम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल रहा। पप्पू सरदार ने कहा कि विशेष बच्चों के साथ ऐसे आयोजन उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास हैं। चेशायर होम के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की इस अनोखी पहल की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU