Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026 समारोह संपन्न....! Mahatma Gandhi Ratna Award 2026 ceremony organized by Dr. Krishna Chauhan concluded....!

 


Mumbai (Kali Das) गांधी जयंती के अवसर पर कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा क्लासिक रहेजा क्लब, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में आयोजित 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026'(6ठे सीजन) समारोह, अभिनेता सुरेंद्र पाल, दिलीप सेन, अली खान, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक, बीएन तिवारी, रमेश गोयल, अनिल सिंह, केतन करंडे, लेखक दीपक देसाई ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि, मोहम्मद भाई (ओनर Babel रेस्तरां) और डॉ मुस्तफा यूसुफ़ ग़ोम सहित बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियतों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। डीजे आरती ने प्रोग्राम की एंकरिंग की और उन्हें भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। 


सिंगर एन के नरेश, सागर आचार्य सिंगर, सोनू श्रीवास्तव, आरजे सुमित, विशाल भगत, डॉ. प्रकाश टाटा, पिंकी खिमनानी, पूजा मौर्य, पूजा मिश्रा, पूजा शर्मा, जे. के. तिवारी, सैम, प्रमोद सिंह, नरेश, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,कुलदीप काले, डाॅ. सतीशलक्ष्मणराव कोडापे, प्रतीक सिंह, डॉ. महीनाज़, शेफ मोहम्मद हकीम सहित कई हस्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। सुर्वे जी (शौर्य चक्र,11 गोलियां खा चुके), बसवराज सुभाष गोवे, गीतकार एम प्रकाश भी सम्मानित किए गए। इस समारोह में मुम्बई के विख्यात शेफ मेराज उल इस्लाम भी अवार्ड किंग कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान द्वारा सम्मानित किए गए। 


अभिनेता सुरेन्द्र पाल ने आयोजक डॉ कृष्णा चौहान को इस प्रोग्राम के आयोजन के लिए बहुत सारी बधाई दी और कहा कि वह पिछले 6 साल से इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करने के लिए डॉ कृष्णा चौहान इस अवार्ड समारोह का आयोजन करते चले आ रहे हैं। विदित हो कि बॉलीवुड के फेमस निर्माता निर्देशक और अवॉर्ड किंग का खिताब पा चुके डॉ कृष्णा चौहान गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी हैं और  पिछले लगभग 29 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।


इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया है। डॉ कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फिल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी के रूप में जाने जाते हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU