Upgrade Jharkhand News. “The Next Face of Purulia – Mrs. Category” की विजेता महिमा मुखर्जी की इस उपलब्धि पर मुसाबनी नंबर-3 स्थित A.T.F. फ्लैट में उनका सम्मान किया गया। मुखिया रीना महाली एवं A.T.F. फ्लैट की महिलाओं ने महिमा को माला पहनाकर सम्मानित किया। जीत की खुशी में मुखिया रीना महाली की ओर से लड्डू भी बांटे गए। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं A.T.F. दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तुषार कांत पातर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिमा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं, समाजसेवी स्वपन कुमार मुखर्जी ने अपनी पुत्रवधू महिमा को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिमा का पूरा परिवार भी मौजूद रहा। महिमा की यह जीत सिर्फ एक title नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास की पहचान है। उनकी इस उपलब्धि ने मुसाबनी नंबर-3 का मान बढ़ाया और पूरे परिवार एवं क्षेत्र को गर्व का अवसर दिया. इस सम्मान कार्यक्रम में एटीएफ मुसावनी नंबर- 3 के आसपास के कई महिला पुरुष उपस्थित रहे.

No comments:
Post a Comment