जमशेदपुर। जमशेदपुर बिरसानगर जोन नंबर-3 निवासी व बिरसानगर हो समाज के सचिव संतोष कुमार पूर्ति की माता चंद्रा पुर्ति (77) पति स्वर्गीय चमरू पूर्ति का 04 अप्रैल सुबह करीब 9-10 बजे के बीच टाटा मुख्य अस्पताल जमशेदपुर में इलाज हेतु ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांचों उपरांत मृत घोषित कर दिया। चंद्रा पूर्ति पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी । इनका सामाजिक कार्यक्रमों में काफी योगदान रहा है।
5 अप्रैल को पूर्वाह्न करीब 7:00 बजे बिरसानगर निवास में अंतिम दर्शन के उपरांत इनके निजी ग्राम जावबेड़ा(पाडुसाई),पंचायत तेनतड़ा,अंचल- तांतनगर,पश्चिमी सिंहभूम में तकरीबन 12:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में आदिवासी व समाज के सभी सदस्य पूर्ति परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उनके माता के मृत्यु के उपरांत अपने पीछे यह 3 पुत्र 2 बहुएं एवं तीन पोता को छोड़ गई हैं। इनके निधन पर समाजसेवी जयपाल सिरका,पूर्व डीडीसी सीताराम बारी,पूर्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी लाफार्ज हरि कृष्णा सिरका एवं समिति के लोगों ने गहरा दुख जताया है।
No comments:
Post a Comment