4.25 मिलियन टन से बढ़ाकर 10 मिलियन टन करने का लक्ष्य:-सीजीएम

गुवा  ।  गुरुवार को गुवा सेल जेनरल ऑफिस में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कमल भास्कर ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि गुवा सेल खदान के उत्पा…

4.25 मिलियन टन से बढ़ाकर 10 मिलियन टन करने का लक्ष्य:-सीजीएम

 


गुवा ।  गुरुवार को गुवा सेल जेनरल ऑफिस में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कमल भास्कर ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि गुवा सेल खदान के उत्पादन अभी 4.25 मिलियन टन है। 

इसे एक सालों में बढ़ाकर 10 मिलियन टन करने का लक्ष्य है। और यह संभव सेल कर्मियों के प्रयास से ही होगा। आयरन ओर की उत्पादन 10 मिलियन टन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तथा इसके रास्ते में जाने के लिए जो जो चीजें जरूरी है जैसे एमडीओ के अलावे और भी कुछ चीजें हैं उसे पार कर ही लक्ष्य को हासिल करना है। इसके साथ ही गुवा टाउनशिप, साफ सफाई, गुवा सेल अस्पताल, सेल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए उसे भी सुसज्जित किया जाएगा। 

हर किसी जिंदगी से जुड़ा है सेल। सीजीएम कमल भास्कर ने आगे कहा कि फिलहाल अभी चिड़िया सेल खदान कभी सीजीएम मैं ही हूं। उसे भी देखना मुझे है। दोनों खदानों की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। इसके साथ ही कुछ और माइंस है जिसे चालू करना है जैसे जिलिंगबुरु,राजाबुरु को चालू करते हुए काम करना है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280