बिरसा मुंडा सारंड़ा समिति के अध्यक्ष बने लागुडा देवगम

गुवा  । छोटानागरा स्थित नया बाजार प्रांगण में सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम की अध्यक्षता में छोटानागरा, गंगदा, दीघा एवं बुंडू पंचायत के मुंडाओं, बुद्धिजीवी ग्रामीणों एवं शिक्षित बेरोजगार युवकों क…

बिरसा मुंडा सारंड़ा समिति के अध्यक्ष बने लागुडा देवगम



गुवा । छोटानागरा स्थित नया बाजार प्रांगण में सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम की अध्यक्षता में छोटानागरा, गंगदा, दीघा एवं बुंडू पंचायत के मुंडाओं, बुद्धिजीवी ग्रामीणों एवं शिक्षित बेरोजगार युवकों की विशेष बैठक की गई। बैठक में सर्व सम्मति से बिरसा मुंडा सारंडा विकास समिति का गठन किया गया। इस नयी समिति के अध्यक्ष लागुड़ा देवगम, सचिव रामो सिद्धू, उपाध्यक्ष राजेश पूर्ति, उप सचिव बागी चाम्पिया एवं कोषाध्यक्ष बिनोद बारीक को सर्वसम्मति से बनाया गया। इसके अलावे विभिन्न गांवों के मुंडा व ग्रामीणों को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। 

नयी समिति के गठन के बाबत मानकी लागुड़ा देवगम ने बताया कि समिति सामाजिक, ग्रामीण विकास आदि अनेक कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। सांसद गीता कोड़ा ने बीते दिनों छोटानागरा क्षेत्र की मरीजों के लिये एक एम्बुलेंस देने की बात कही है। उक्त एम्बुलेंस ग्राम समिति को दी जाएगी। इसके लिए समिति का गठन किया गया है, ताकि समिति की देखरेख में वह एम्बुलेंस मरीजों की जान बचाने में अहम योगदान दे सके। इसके अलावे यह समिति सारंडा के शिक्षित बेरोजगारों को सेल, टाटा स्टील समेत विभिन्न खदानों में नौकरी दिलाने के लिए आंदोलन व लड़ाई लडे़गी।

 इस दौरान लागुडा़ देवगम, मुंडा बिनोद बारीक, मुंडा कानु राम देवगम, पंसस रामेश्वर चाम्पिया, गोनो चाम्पिया, राजेश सांडिल, लेबेया सिद्धू, मंगु चाम्पिया, कामेश्वर माझी, सोमा चाम्पिया, बागी चाम्पिया राजेश पूर्ति, दारा सिंह चाम्पिया आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280