LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

धरमरगुटू का ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

 


गुवा । छोटानागरा के धरमरगुटू टोला में स्थित 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर पर वज्रपात होने से जल गया है। ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण उक्त टोला के 19 उपभोक्ता बारिश के मौसम में 19 जुलाई से अंधेरे में हैं। बिजली से वंचित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द इस टोला का जला ट्रांसफॉर्मर को बदलने अथवा ठीक करने की मांग की है। 

ग्रामीणों ने बताया कि धरमरगुटू टोला सारंडा जंगल में स्थित है। बारिश के मौसम में विषैले जीव-जन्तुओं का प्रकोप काफी रहता है। बिजली नहीं रहने से अंधेरे की वजह से जीव-जन्तुओं से ग्रामीणों को अधिक खतरा रहेगा।

No comments:

Post a Comment