सिद्धू कान्हू युवा खेल क्लब कमेटी का किया गया गठन

गुवा  । झारखण्ड सरकार कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा प्रस्तावित "सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब" गुवा पश्चिमी पंचायत कमिटी का गठन पश्चिमी पंचायत मुखिया सुश्री पद्मिनी लागुरी की…

सिद्धू कान्हू युवा खेल क्लब कमेटी का किया गया गठन

   


गुवा । झारखण्ड सरकार कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा प्रस्तावित "सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब" गुवा पश्चिमी पंचायत कमिटी का गठन पश्चिमी पंचायत मुखिया सुश्री पद्मिनी लागुरी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को गुवा के कल्याण नगर दुर्गा मंडप के प्रांगण में ग्राम सभा के तहत किया गया। 

जिसमें अध्यक्ष के रूप में विजय कुमार दास, उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा एवं सचिव एमडी अनीस का चयन किया गया। कार्यकारी सदस्यों में प्रवीण नाग, शेख जावेद, शंकर दास, विनय पुरती, मनीष वर्मा, विवेक कर्माकर,एमडी सोनु, संजय सांडिल, रजनीश केशरी, रोशन एक्का, अरुणेश बरुवा, बादल हेंब्रम, रवि हेंब्रम का चयन किया गया। इसमें मुख्य रूप से उप मुखिया रामनाथ सामद, वार्ड सदस्य रीना हेंब्रम, वार्ड सदस्य अंजली चाम्पिया,गीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280