चाकुलिया में किसानों के बीच हुआ मडुआ बीज का वितरण
चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कृषि विभाग द्वारा जेएसएलपीएस को उपलव्ध कराएं गए मडुआ बीज का वितरण गुरूवार को प्रखंड के 15 किसानों के बीच मडुआ बीज का वितरण किया गया। मौके पर जिप सदस्य धरित्री महतो, प्रखं…
चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कृषि विभाग द्वारा जेएसएलपीएस को उपलव्ध कराएं गए मडुआ बीज का वितरण गुरूवार को प्रखंड के 15 किसानों के बीच मडुआ बीज का वितरण किया गया। मौके पर जिप सदस्य धरित्री महतो, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, पंसस बुबाई दास समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने किसानों के बीच बीज का वितरण किया।
मौके पर संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने कहा की किसान विभाग से निःशुल्क बीज प्राप्त कर मडुआ की खेती कर लाभान्वित हो सकते है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को निःशुल्क बीज उपलव्ध कराकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। किसान बीज प्राप्त कर नई पद्धति को अपना खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत होकर सरकार की पहल को सफल बनाएं. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानंद घाटवारी, बीटीएम फूलकेश्वर महतो, दिलेश्वर महतो, बीपीएम सुमी मांडी समेत अन्य उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ