LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

यशोदानगर में पूर्व सैनिक को सम्मानित करते हुए कारगिल में शहीदों को याद किया गया

 


जमशेदपुर। यशोदा नगर छोटा गोविंदपुर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आज शाम 7 बजे कारगिल में शहीद हुए वीर सैनिकों के याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें यशोदा नगर वैधनाथ महादेव शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को याद किया।  

तत्पश्चात कारगिल युद्ध में अपनी सहभागिता निभाने वाले यशोदा नगर निवासी पूर्व सैनिक श्री अरविंद कुमार सिंह को उपस्थित बस्ती वासियों ने अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। 

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभावक के रूप में  शिवचंद्र प्रसाद, आर एल पॉल, अजय सिन्हा, वीरेंद्र पाठक, वेंकटेश मिश्र युवा विंग्स के रूप में अर्जुन कुमार संतोष कुमार महेंद्र शाह अशोक चौधरी वैद्यनाथ सिंह, मुकेश कुमार सिंह, वीरेंद्र दुबे एवं अन्य लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment