Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बस्तियों में पानी सप्लाई के लिए पीएचडी विभाग की टीम ने किया दौरा

   


                                                                             गुवा । सेल की किरीबुरू एंव मेघाहातुबुरु टाउनशिप के चारों तरफ झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर रहने वाले हजारों परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। सभी को पानी उपलब्ध कराने के लिए पहल शुरू हो गई है। इसे लेकर क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण करने गुरुवार को पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता अवीक अम्बाला, कनीय अभियंता कामदेव उरांव स्थानीय जिप सदस्य के साथ सेल मेघालया गेस्ट हाउस पहुंचे। 

कार्यपालक अभियंता ने मेघालया गेस्ट हाउस में एक बैठक कर इस समस्या के समाधान हेतु चर्चा की। बैठक में किरीबुरू के महाप्रबंधक (सिविल) डीबी जयकर, उप महाप्रबंधक उदय भान सिंह राठौर, सहायक महाप्रबंधक प्रवीण कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित टोप्पो, मेघाहातुबुरु के वरिष्ठ प्रबंधक सीताराम महतो, मेघाहातुबुरु उत्तरी की मुखिया लिपि मुंडा, किरीबुरू पश्चिम की उप मुखिया सुमन मुंडू मौजूद थे। 

इस दौरान सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मेघाहातुबुरु एवं किरीबुरू प्रबंधन के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओडिशा के पचरी स्थित कारो पंप हाउस का निरीक्षण किया। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि यहां के पानी की समस्या से जुड़ा मामला जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने उपायुक्त के पास पहुंचाया था। इस पर उपायुक्त ने सेल की उक्त दोनों खदान प्रबंधनों के साथ संयुक्त बैठक व निरीक्षण कर पानी की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया था।

 इस आलोक में सेल की दोनों खदानों का पानी एरेजमेंट क्या है, बस्ती वालों को कैसे एवं कितना पानी देना है, सेल का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (ओटीपी), पानी टंकी का स्टोरेज क्षमता क्या है, कहां से व कैसे पानी ओटीपी में लाया जाता है आदि की जानकारी व कुछ डाटा सेल प्रबंधन से लिया गया है। इसी डाटा बेस के आधार पर अध्ययन कर समस्या दूर करने की रणनीति बनाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template