LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

हरिणा का मुक्तेश्वर धाम पोटका का बैद्यनाथ धाम है : सुनील कुमार दे

 


महातीर्थ मुक्तेश्वर धाम हरिणा पुस्तक का विमोचन 14 अक्टूबर को धूमधाम से किया जायेगा

पोटका। 31 जुलाई को बंगला के दूसरा सोमवार को बाबा की पूजा अर्चना और समिति के साथ बैठक करने हेतु ,,महातीर्थ मुक्तेश्वर धाम हरिणा,, पुस्तक का लेखक सुनील कुमार दे ने अपने माताजी आश्रम के कुछ भक्तजनो के साथ मुक्तेश्वर धाम पहुंचे।श्रावणी मेला और परिवेश देखकर लेखक सुनील कुमार दे ने काफी प्रफुल्लित हुआ।

उन्होंने कहा,,सचमुच हरिणा  का मुक्तेश्वर धाम हमारे पोटका का बैद्यनाथ धाम है।बाबा के प्रति और इस मुक्तेश्वर धाम के प्रति दिनोदिन भक्तों की आस्था और बिस्वास बढ़ रहा है।श्री दे ने अपने साथियों के साथ नव लिखित धार्मिक पुस्तक,, महातीर्थ मुक्तेश्वर धाम,पुस्तक का प्रकाशन के बारे में आश्रम समिति को फाइनल जानकारी दी।

बैठक में समिति ने 14 अक्टूबर को धूमधाम से पुस्तक का विमोचन करने का भी निर्णय लिया।समिति के लोग इस महान कार्य करने के लिए लेखक सुनील कुमार दे को आंतरिकता के साथ धन्यवाद भी दिया।बैठक में सुनील कुमार दे के अलावे कमल कांति घोष,सुधांशु शेखर मिश्र,बलराम गोप,कमल कांति नायक,उज्ज्वल भुइयां, निरंजन महाकुड़ आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment