घह महीने से राशन नहीं मिलने पर कार्ड धारकों का प्रदर्शन

गम्हरिया । प्रखंड के शिवनारायणपुर गांव के दर्जनों कार्ड धारियों ने बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी  को लिखित शिकायत देकर जनवितरण प्रणाली के दुकानदार नन्दी गगराई अनुज्ञप्ति…

घह महीने से राशन नहीं मिलने पर कार्ड धारकों का प्रदर्शन



गम्हरिया। प्रखंड के शिवनारायणपुर गांव के दर्जनों कार्ड धारियों ने बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी  को लिखित शिकायत देकर जनवितरण प्रणाली के दुकानदार नन्दी गगराई अनुज्ञप्ति संख्या १/२००५ पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा फरवरी माह से लाभुकों को राशन नहीं दिया जा रहा है।

सुबह से शाम तक घंटों लाभुक उनकी दुकान पर राशन मिलने का इंतजार करते हैं. लेकिन दुकानदार द्वारा उनका थंब इंप्रेशन तो ले लिया जाता है लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जाता है। अपने लिखित शिकायत पत्र में दर्जनों लाभुको ने अपने कार्ड नंबर के साथ साथ हस्ताक्षर किया है और एमओ से संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई करने और उन्हें राशन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280