उक्त प्रतियोगिता के महिला वर्ग में रांची डे बोर्डिंग टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि सरायकेला की टीम उससे सात पॉइंट से हारकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, पुरुष वर्ग में सरायकेला- खरसावां की टीम बोकारो टीम से 15 पॉइंट्स के मुकाबला में 14 पॉइंट्स ही अर्जित कर पाई और एक पॉइंट से पराजित होकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में पुरुषों में मंगल सवाईया एवम् महिला वर्ग में लक्ष्मी सोरेन को बेस्ट चेजर का पुरस्कार मिला। इस दौरान कोच के रूप में जिला खो- खो संघ के सचिव श्री सुरेश नारायण चौधरी और मनीषा महतो शामिल थे। प्रतियोगिता से भाग लेकर पदक के साथ लौटे दोनों टीम के खिलाड़ियों को टीजीएस कॉलोनी स्थित अरुणोदय क्लब के प्रांगण में स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह, महासचिव अखिलेश्वर प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संतोष सिंह, मनीष कुमार, श्याम किशोर, जगबंदु महतो, अनिल झा, मुरारी झा आदि उपस्थित थे जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाइयां देते हुए शुभकामना व्यक्त किया।



























No comments:
Post a Comment