CKP

ग्रामीण विकास विभाग, चक्रधरपुर के लिपिक सरोज कुमार को एसीबी ने 1 लाख 40 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, ACB arrested Saroj Kumar, Clerk of Rural Development Department, Chakradharpur while taking bribe of Rs 1 lakh 40 thousand

चक्रधरपुर।  भ्रष्टाचार विरोधी ब्योरो की टीम ने बुधवार को चक्रधरपुर ग्रामीण कार्य विभाग में छापा मारा, इस दौरान कार्यालय में लेखा लिपिक सरोज कुमार को 1 लाख 40 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा। बताया …

ग्रामीण विकास विभाग, चक्रधरपुर के लिपिक सरोज कुमार को एसीबी ने 1 लाख 40 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, ACB arrested Saroj Kumar, Clerk of Rural Development Department, Chakradharpur while taking bribe of Rs 1 lakh 40 thousand

 


चक्रधरपुर। भ्रष्टाचार विरोधी ब्योरो की टीम ने बुधवार को चक्रधरपुर ग्रामीण कार्य विभाग में छापा मारा, इस दौरान कार्यालय में लेखा लिपिक सरोज कुमार को 1 लाख 40 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा कि पूर्व में मनोहरपुर में डुबली पंचायत के गांव गोपटोला में देवेंद्र मांझी चौक से मदन गोप के घर तक पीसीसी पथ निर्माण का कार्य का कार्य करना था।

सड़क निर्माण का कार्य का टेंडर हुआ था, लेकिन किसी कारण बस उनका एग्रीमेंट नहीं हुआ था। जिस कारण से सड़क निर्माण के लिए एग्रीमेंट होने के एवज में ठेकेदार मंझारी के अविनाश कुमार सिरका से 1 लाख 40 हजार रुपए घुस मांगा गया था, लेकिन उन्होंने देने में असमर्थ जाहिर किया तो विभाग के लोगों ने उन पर दबाव बनाया और कहा कि जब तक पैसा नहीं देंगे तब तक एग्रीमेंट नहीं होगा।

जिस कारण से ठेकेदार असमर्थ होकर इसकी शिकायत निगरानी विभाग जमशेदपुर में की। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को निगरानी विभाग ने एक टीम का गठन किया और ठेकेदार द्वारा उन्हें चक्रधरपुर आरईओ के लेखा लिपिक कर्लर सरोज कुमार को 1 लाख 40 हजार रुपया घूस देते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग द्वारा गिरफ्तार करने के बाद जमशेदपुर उन्हें ले गया. जहां पूछताछ की जा रही है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280