तेजस्विनी महिला संगठन ने आदित्यपुर वार्ड 17 में मनाया सावन उत्सव, Tejaswini Women's Organization celebrated Sawan festival in Adityapur Ward 17
आदित्यपुर। महिलाओं की संस्था तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की और जमकर सावन के …
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की पार्षद रही नीतू शर्मा ने शिरकत की और महिलाओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने सभी महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सुहागिन महिलाओं को साल भर सावन का इंतजार रहता है।
तेजस्विनी महिला संगठन हर साल सावन उत्सव का आयोजन करती है, ताकि महिलाएं इस मौसम को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सके. इस दौरान महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।



टिप्पणियाँ