बिजली विभाग की टीम ने की छापेमारी, सात लोगों के ऊपर बिजली चोरी के आरोप में 1.8 लाख रुपये का लगा जुर्माना, Electricity department team raided, imposed a fine of Rs 1.8 lakh on seven people for theft of electricity
चक्रधरपुर। झारखंड बिजली वितरण निगम, रांची के आदेशानुसार विद्युत चक्रधरपुर बिजली विभाग ने ऊर्जा चोरी की रोकथाम के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित खोलको…
चक्रधरपुर। झारखंड बिजली वितरण निगम, रांची के आदेशानुसार विद्युत चक्रधरपुर बिजली विभाग ने ऊर्जा चोरी की रोकथाम के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित खोलको, कनींय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा अजय हंस, मानव दिवस कर्मी शालोम जीर्ज टोप्पो, गौतम महतो, गणेश सिरका एवं अन्य शामिल थे।
टीम ने चक्रधरपुर शहर में विभिन्न मोहल्ले में छापेमारी कर 7 लोगों पर को अवैध रुप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाया। जिस पर कानूनी कार्रवाई करते हुए 1 लाख 8 हजार 310 रुपये जुर्माना लगाया है। शहर के नागेंद्र नगर भगड़बाड़ी निवासी कमलेश मुखी पर 10 हजार 125 रुपये, चांदमारी निवासी मोजेश एंथोनी पर 6 हजार 125 रुपये, आरपी कॉलोनी निवासी भुनेश्वर मुंडारी पर 15 हजार 150, गैलन भट्टी निवासी गुरु मंडल पर 15 हजार 250 रुपये, शीतला मंदिर ग्वाला पट्टी निवासी अमरजीत साव पर 35 हजार50 रुपये और केंद्रों देव गांव निवासी राजेश तातीं 4 हजार 50 और केंद्रों देवगांव निवासी सुकांत प्रधान पर 22 हजार 560 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
सभी 7 पर विद्युत उर्जा चोरी के आरोप में चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। जिस पर उपरोक्त अभियुक्तों पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है।



टिप्पणियाँ