डीटीओ ने यातायात पुलिस के साथ चलाया विशेष सघन जांच अभियान₹24000 का कटा चालान, एक ट्रक हुआ जब्त, DTO launched special intensive investigation campaign with traffic police
कांड्रा। सरायकेला के नए डीटीओ शंकराचार्य सामड ने मंगलवार को यातायात पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया। सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप मौजूद मुख्य मार्ग पर करीब 4 घंटे चले इस सघ…
कांड्रा। सरायकेला के नए डीटीओ शंकराचार्य सामड ने मंगलवार को यातायात पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया। सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप मौजूद मुख्य मार्ग पर करीब 4 घंटे चले इस सघन जांच अभियान में बहुत सी गाड़ियों के कागजातों की जांच प्रदूषण की जांच एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई।
जिसमें पकड़े गए वाहनों से ₹24000 की फाइन भी वसूली की गई है। वहीं एक ट्रक का परमिट फेल पाया गया तथा उसे विभाग के द्वारा जप्त कर लिया गया है। जानकारी देते हुए डीटीओ शंकराचार्य सामड ने बताया कि अभियान अभी लगातार जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर जारी रहेगा। लोगों से अपील की जाती है कि यातायात के नियमों के अनुसार ही वाहन चलाएं जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो ।



टिप्पणियाँ