जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मंगलवार को जमशेदपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कदमा स्थित क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर का भी दौरा किया। यहां पर उन्होंने नवोदित क्रिकेटरों से मुलाकात की और यहां पर मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। सीएजे के संस्थापक सदस्य नंदु पटेल और शेषनाथ पाठक ने सुदेश महतो का स्वागत किया। मौके पर सुदेश महतो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय का सही उपयोग करें, लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करें।
No comments:
Post a Comment