Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बैल को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे 7 लोग, पांच की मौत, सीएम हेमंत ने किया शोक-व्यक्त

 


सिल्ली। राजधानी रांची से नजदीक सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में एक भयानक हादसा हो गया। एक कुआं धंसने से  5 लोगों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है। यह हादसा तब हुआ जब एक कुएं में गिरे बैल को निकालने के लिए 7 लोग उतरे थे, लेकिन मिट्टी गीली होने की वजह से कुआं धंस गया जिसमें दबकर पांच लोगों की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह दो लोगों को बचा लिया।

घटना के संबंध में सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सात लोग मिट्टी में दबे थे जिनमें से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मृतकों का शव कुएं में 40 फीट नीचे दब गया जिससे शवों को निकालने में परेशानी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिल्ली विधायक सुदेश महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे। रात हो जाने की वजह से शव निकालने का काम में बाधा आयी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक : घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- दुःखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template