Gua

आजसू पार्टी संबद्ध अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने शहादत दिवस मनाने को लेकर किया बैठक, AJSU Party affiliated All Jharkhand Workers Union held a meeting to celebrate Martyrdom Day

गुवा  । आजसू पार्टी संबद्ध अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के नुईया गांव में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अखिल झारखंड श्रमिक संघ के सारंडा प्रखंड अध्यक्ष बीरु सोनार ने की। बैठक म…

आजसू पार्टी संबद्ध अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने शहादत दिवस मनाने को लेकर किया बैठक,  AJSU Party affiliated All Jharkhand Workers Union held a meeting to celebrate Martyrdom Day



गुवा । आजसू पार्टी संबद्ध अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के नुईया गांव में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अखिल झारखंड श्रमिक संघ के सारंडा प्रखंड अध्यक्ष बीरु सोनार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 8 सितंबर को गुवा गोली कांड में शहीद हुए 11 आदिवासियों को श्रद्धांजलि देने जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सुरेन व श्रमिक संघ कोल्हान प्रभारी सुखराम सांडिल के संयुक्त नेतृत्व में गुवा क्षेत्र के हिरजीहाटिंग से पदयात्रा रैली निकालते हुए गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया गया। 

इस दौरान इस बैठक में जिला सचिव राकेश राउत, एससी महामंत्री अरुण करुवा, बिरसा सिद्धू, चंद्र मोहन बोदरा, गुरुदेव चाम्पिया, गोपाल पूर्ति, बुधराम चाम्पिया,कारजो चाम्पिया, गणेश पूर्ति,बुधू चाम्पिया, वीर सिंह चाम्पिया, कृष्णा बोयपाय, अविनाश तांती, तापोस दास, बामिया चाम्पिया, कार्तिक मेरल, भीमा पूर्ति, मिथिलेश हेस्सा सहित अन्य मौजूद थे। 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280