Gua

स्नेहा क्लब बंकर ने दीवाना क्लब गुवा को पराजित कर खिताब जीता, Sneha Club Bunker won the title by defeating Deewana Club Guava

 गुवा  । रक्षाबंधन के अवसर पर किंगफीशर, बकल हाटिंग क्लब के तत्वावधान में वायरलेस मैदान में एक दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्नेहा क्लब बंकर ने …

 स्नेहा क्लब बंकर ने दीवाना क्लब गुवा को पराजित कर खिताब जीता,   Sneha Club Bunker won the title by defeating Deewana Club Guava


 गुवा
 । रक्षाबंधन के अवसर पर किंगफीशर, बकल हाटिंग क्लब के तत्वावधान में वायरलेस मैदान में एक दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्नेहा क्लब बंकर ने दीवाना क्लब गुवा को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। 

तीसरे स्थान पर डी ब्वायज किरीबुरु रही। प्रतियोगिता के बेस्ट गोलकीपर अर्जुन बड़ाइक, बेस्ट डिफेंडर नीरज गोप, बेस्ट स्कोरर सलमान चुने गये। बतौर मुख्य अतिथि किरीबुरु थाना के एसआई रंजीत महतो, विशिष्ट वीरेन्द्र मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, श्याम कुमार गुप्ता, भगवान लागुरी, किशोर कुमार क्षेत्री ने विजेता, उप विजेता को खस्सी, तीसरे स्थान पाने वाली टीम को नकद पुरस्कार और बेहतर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीम भाग ली थी। प्रतियोगिता को देखने के लिये भारी भीड़ उमड़ी थी। 

मैदान के चारों तरफ मेला लगा रहा। इस दौरान राहुल क्षेत्री, गुड्डू, बासु हेस्सा, अशोक मंडल, बादल भूमिज, राजा तिर्की, मनोज सिंह, सोमा नाग, राजू साहू आदि मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280